फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: निबंध में मानवी और पेंटिंग में अंजलि रहीं अव्वल

Tue, 18 Nov 2025 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। खंड स्तरीय वार्षिक गीता जयंती महोत्सव में शिक्षा भारती विद्या निकेतन कलायत के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। निबंध प्रतियोगिता में मानवी और पेंटिंग प्रतियोगिता में अंजलि ने प्रथम हासिल किया।

प्रतियोगिता दो स्तरों पर आयोजित की गई, जिसमें कक्षा 6 से 8 तथा 9 से 12 तक के छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में समस्त खंड के विद्यालयों की अनेक टीमें शामिल हुईं और विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


महोत्सव के दौरान श्लोक उच्चारण, निबंध लेखन, भाषण, पेंटिंग और संवाद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनका विषय श्रीमद्भगवद्गीता पर केंद्रित था। प्राचार्य जितेंद्र सिंह ने बताया कि कक्षा 6 से 8 स्तर की निबंध लेखन प्रतियोगिता में छात्रा मानवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 9 से 12 स्तर पर छात्रा वंशु ने तृतीय स्थान हासिल किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्रा अंजलि ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया। 6 से 8 वर्ग की श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता में छात्रा सिमरन द्वितीय स्थान पर रहीं।

विद्यालय प्रबंधन ने विजेताओं को सम्मानित किया। विद्यालय के अध्यक्ष कुलदीप सिंह बिढाण ने बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल प्रतिभा निखारते हैं, बल्कि छात्रों को सांस्कृतिक धरोहर से भी जोड़ते हैं।
विज्ञापन


उप प्रधानाचार्य अमरदीप भारद्वाज ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मंजू खुराना, सुखबीर सिंह, ललित शर्मा, वर्षा रानी, परमजीत सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें