फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रंगोली प्रतियोगिता में मानवी प्रथम

Mon, 20 Oct 2025 03:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। पूंडरी रोड पर स्थित श्री पार्श्वनाथ स्कूल में रविवार को दीपावली उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में रंगोली प्रतियोगिता व दीपक बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस दौरान कई बच्चों ने प्रतियोगिताओं में प्रतिभा दिखाई।
इस दौरान रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा 4 से मानवी प्रथम, कक्षा 8 के लिए हुई पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में मन्नत, राधिका, अन्नु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक रमेश राणा ने कहा कि इस त्योहार पर नशा मुक्त समाज के लिए 74 विद्यार्थियों ने एक रैली निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैली के माध्यम से विद्यार्थी ने अपने समाज को स्वस्थ व खुश रहने के लिए समाज में नशा उन्मूलन कार्यक्रम किया गया।
बच्चों ने पोस्टर बनाकर नशा मुक्ति का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि सही अर्थ में दीपावली जैसे पावन त्योहार की खुशी स्वस्थ समाज में ही हो सकती है। हमें अपने समाज व राष्ट्र को बुराईयों से दूर रखना चाहिए तभी रामराज की स्थापना होगी। इस अवसर पर दलजीत कौर, नरेश, सिमरन, आशु व सीमा मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें