राजौंद। हरियाणा सरकार की ओर से जारी परिणाम में राजौंद प्रजापत समाज से काॅन्स्टेबल की नौकरी पाकर मनोज कुमार बेहद खुश है। बेटे को नौकरी मिलने के बाद पूरे परिवार में खुशी की लहर है। राजौंद में प्रजापत समाज व बिल्कुल साधारण परिवार बेहद जरूरतमंद परिवार से है। पुलिस कांस्टेबल की नौकरी पाकर मनोज कुमार का पूरा परिवार सरकार को धन्यवाद दे रहा है।
मनोज ने बताया कि इससे पहले भी वह दो बार परीक्षा दे चुका है पर कुछ नंबरों से रह गया था पर अबकी उसे सफलता मिल गई। जैसे ही हरियाणा पुलिस में मैसेज आया तो उसकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। पिता मेहनत मजदूरी का काम करके किसी तरह घर का गुजारा करते हैं। मनोज के पिता हरिपाल ने बताया कि उनके परिवार ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उनके घर में कोई सरकारी नौकरी बिना खर्ची बिना पर्ची के लग पाएगा। उसने बताया कि उनके परिवार में यह पहली नौकरी है।
हरिपाल ने बताया कि उसका छोटा बेटा रामनिवास भी पढ़ाई करके जब पेपर देने गया तो केवल एक नंबर से रह गया था। उसने कहा कि उसके पति की आंखें भी मुफ्त में बन गई और अब उसके बेटे की नौकरी पुलिस में नौकरी पाकर तो अब वह बेहद खुश हैं। राजौंद में प्रजापत समाज के बिट्टू चावला पुलिस कांस्टेबल लगे हैं, वह शादीशुदा है। एक लड़का दो वर्ष का है। पिता जगदीश चंद्र ने सरकार का आभार जताया। इसके अलावा मुकेश कुमार पुत्र सुरेश कुमार राजौंद प्रजापत समाज से पुलिस कांस्टेबल में चयन हुआ है। फोन पर मैसेज आने पर पूरे परिवार का खुशियां कोई ठिकाना नहीं रहा। इसके अलावा प्रजापत समाज से संजू कुमार भी पटवारी लगे हैं। संवाद