फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शॉटपुट अंडर 19 में मन्नत, लॉन्ग जंप में नितेश और 1500 मीटर दौड़ में मेघा ने मारी बाजी

विज्ञापन
खेल प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करते प्रबंधन समिति पदा​धिकारी। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
कैथल। आरकेएसडी पब्लिक स्कूल में चल रही सीबीएसई क्लस्टर-16 एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन हुई प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने विभिन्न ट्रैक और फील्ड स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन किया। अलग-अलग विद्यालयों से पहुंचे खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ प्रतिभा का प्रदर्शन किया। तीसरे दिन शॉटपुट अंडर-19 में मन्नत ने पहला, निधि ने दूसरा और आरजू ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

लॉन्ग जंप अंडर-17 में नितेश, प्रिंसी और एंजेल क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। शॉटपुट अंडर-14 में विधि, काव्य और दिव्या ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। लॉन्ग जंप अंडर-19 में चाहत, अर्शदीप और गरिमा ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। ट्रिपल जंप अंडर-19 में हर्षिता, अनुष्का और जीनत ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो अंडर-14 में दिव्या, रीत कौर और सहज दीप कौर विजेता रहीं। 1500 मीटर अंडर-19 में मेघा, साक्षी और भूमि और अंडर-17 में अमन, सुदीक्षा और गुरुनूर ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।
प्रधानाचार्य निवेदिता भट्ट ने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई दी। सीबीएसई ऑब्जर्वर करुणा त्यागी ने खिलाड़ियों के अनुशासन, समर्पण और खेल भावना की सराहना करते हुए कहा कि प्रतियोगिताओं में जीत और हार से अधिक महत्वपूर्ण पूरे उत्साह के साथ भाग लेना और अपनी प्रतिभा को निखारना है। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में भी इसी मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

खेल प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करते प्रबंधन समिति पदाधिकारी। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें