फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: निबंध लेखन स्पर्धा में मन्नत और स्नेहा प्रथम

Tue, 30 Jul 2024 04:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी गुलाम अली में टाटा बिल्डिंग इंडिया कंपनी की ओर से विद्यालय स्तरीय निबंध प्रतियोगिता करवाई गई। दो वर्गों में हुई प्रतियोगिताओं में मन्नत और स्नेहा ने प्रथम स्थान हासिल किए।

प्रतियोगिता के दौरान छठी से आठवीं को जूनियर समूह में तथा कक्षा 9 से 12 को सीनियर समूह में बनाकर प्रतियोगिता में स्कूल के 40 बच्चों ने निबंध लेखन प्रतियोगिता पर भाग लिया। कक्षा 6 से आठवीं में मन्नत प्रथम, पलक द्वितीय, भावना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 9 से 12 तक में स्नेहा प्रथम, बबीता द्वितीय, राधिका व अंजलि तीसरे स्थान पर रही। इससे पूर्व कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य हरपाल सिंह ने की।
विज्ञापन


स्मार्ट भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका विषय पर निबंध प्रतियोगिता विद्यालय के प्राध्यापक सतबीर सिंह जागलान, चीनू शर्मा व महेश कुमारी ने ली। टाटा बिल्डिंग कंपनी की ओर से पवन

कुमार और विजयपाल ने प्रतियोगिता का निरीक्षण किया।

प्रतियोगिता जूनियर और सीनियर दो वर्गों में ली गई। कक्षा 6 से 8 जूनियर और कक्षा 9 से 12 सीनियर ग्रुप में संपन्न हुई। प्रतियोगिता के सभी विजेता विद्यार्थियों को टाटा बिल्डिंग कंपनी द्वारा स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक के साथ प्रशंसा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर प्राचार्य ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता से बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा के साथ हौसला बढ़ता है। इन प्रतियोगिता से बच्चे में राष्ट्र प्रेम, समाज को समझने के साथ अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त स्टाफ सदस्यों में प्राध्यापक जय गोपाल, नवजीत संधू, सचिन धीमान, राकेश कुमार, मंजीत सिंह, सतवीर सिंह, भारत चुटानी, रविंद्र कुमार, सुखवंत, शमशेर, रमेश, कुसुम रानी, सतविंद्र कौर, रोशन लाल, बबली का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें