फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: भारोत्तोलन मे जीता मंजू ने कांस्य पदक

Thu, 26 Mar 2026 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
मंजू अपना पदक व प्रमाण-पत्र दिखाते हुए 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। शिक्षिका मंजू गुप्ता ने भारोत्तोलन प्रतियोगिता में 17.4 अंक हासिल कर कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से शिक्षा और खेल जगत में खुशी का माहौल है।

वह जखौली अड्डा स्थित पीएम श्री स्कूल में अंग्रेजी प्राध्यापिका के रूप में कार्यरत हैं।

मंजू गुप्ता ने यह सफलता 5 से 10 मार्च तक चंडीगढ़ में आयोजित सिविल सर्विसिज खेलों में हासिल की। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लिया, लेकिन उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। इससे पहले भी वह राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में कई पदक जीत चुकी हैं।
विज्ञापन


उनकी सफलता के पीछे कड़ी मेहनत और अनुशासन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। एक ओर जहां वह विद्यार्थियों को शिक्षा देती हैं, वहीं दूसरी ओर खेल के प्रति जुनून को भी पूरी लगन से निभाती हैं। वह नियमित अभ्यास के साथ अपनी फिटनेस का विशेष ध्यान रखती हैं।

मंजू गुप्ता ने अपनी उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह पदक उनके लिए बेहद खास है, जिसके लिए उन्होंने लंबे समय तक मेहनत की है। उन्होंने बताया कि नौकरी और खेल के बीच संतुलन बनाना आसान नहीं होता, लेकिन दृढ़ इच्छाशक्ति से सब संभव है। उन्होंने सफलता का श्रेय अपने परिवार को दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करना तथा राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करना है। साथ ही उन्होंने महिलाओं से खेलों में आगे आने की अपील की।

स्कूल के सहकर्मियों और विद्यार्थियों ने भी उनकी इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए उन्हें प्रेरणादायक बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें