फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: निबंध लेखन प्रतियोगिता में आईजी कॉलेज की मंजू प्रथम

Tue, 01 Oct 2024 03:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। इंदिरा गांधी पीजी महिला महाविद्यालय के इतिहास विभाग और जाट कॉलेज के संयुक्त तत्वाधान में निबंध लेखन प्रतियोगिता करवाई। इसमें आईजी कॉलेज की बीए प्रथम वर्ष की मंजू ने प्रथम, श्रेया, बीए तृतीय वर्ष ने तीसरा व जाट कॉलेज से मोहित, बीए तृतीय वर्ष ने दूसरा और पूजा, एमए फाइनल ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. आरती गर्ग ने बताया कि संयुक्त तत्वावधान में हुई इस निबंध लेखन प्रतियोगिता में कुल 33 छात्राओं ने भाग लिया। कॉलेज प्रबंधक समिति के जनरल सेक्रेटरी नरेंद्र मिगलानी व कोषाध्यक्ष बालकिशन, सांयकालीन सत्र प्राचार्या प्रभारी श्वेता तंवर व प्राध्यापक राजपाल, जाट कॉलेज एवं काॅलेज के इतिहास विभाग से रेनु शर्मा, रेनु जैन व सुरेश उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें