फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव किच्छाना की मनजीत कौर सबसे कम उम्र में बनी पंच

विज्ञापन
44-राजौंद। नवनिर्वाचित पंच मनजीत कौर। - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
राजौंद। राजौंद के गांव किच्छाना की मनजीत कौर सबसे कम उम्र की पंच बनी हैं। 4500 की आबादी वाले गांव किच्छाना के वार्ड नंबर चार के ग्रामीणों ने 22 वर्षीय बेटी मनजीत कौर को वार्ड की चौधर का ताज सौंपा है। मनजीत कौर के पिता ईश्वर सिंह ने बताया कि बेटियों ने समय-समय पर अपनी प्रतिभा के दम पर जिले व प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।
विज्ञापन

बेटी को गांव की पंच बनाना अब प्रदेशभर की बेटियों के लिए एक मिसाल बनेगा। गांव किच्छाना की नवनिर्वाचित पंच मनजीत कौर का कहना है कि ग्रामीणों ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास रहेगा। वर्तमान में गांव की आबादी के अनुसार मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। सभी को साथ लेकर गांव का संपूर्ण विकास करवाना उनका लक्ष्य रहेगा। इसके साथ साथ गांव की सरपंच बनी सुमन देवी के साथ मिलकर विकास करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें