फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मुक्केबाजी में सबका मन जीत रहे मनजीत

Wed, 11 Mar 2026 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
कोच के साथ ​खिलाड़ी मनजीत ढुल। - फोटो : credit
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। मनजीत ढुल ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर मुक्केबाजी के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने कई महत्वपूर्ण प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर यह साबित किया कि यदि इरादे मजबूत हों तो कोई भी लक्ष्य दूर नहीं होता।

मनजीत ढुल का जन्म 19 जनवरी 2001 को हुआ। उनके पिता सुभाष चंद निजी कार्य करते हैं। मनजीत का संबंध कैथल जिले के गांव हस्सीला से है। साधारण परिवार से आने वाली मनजीत ने बचपन से ही खेलों में गहरी रुचि दिखाई। परिवार और कोच के सहयोग से उन्होंने मुक्केबाजी को अपने कॅरिअर के रूप में चुना और लगातार मेहनत के बल पर सफलता की सीढ़ियां चढ़ती चली गईं।
विज्ञापन




मनजीत ढुल ने वर्ष 2015 में मात्र 14 वर्ष की आयु में मुक्केबाजी की शुरुआत की। शुरुआती दौर में उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। कड़ी मेहनत और लगन के दम पर उन्होंने जल्द ही विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी पहचान बना ली।



बॉक्स



मनजीत की उपलब्धियां



वर्ष 2017 में खेल महाकुंभ में पहला स्थान हासिल किया।



11वीं सब-जूनियर महिला हरियाणा राज्य प्रतियोगिता 2019 में पहला स्थान प्राप्त किया।



वर्ष 2017 में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय इंटर कॉलेजिएट बॉक्सिंग प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया।



11वीं जूनियर महिला राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2018 में भाग लेकर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया।



वर्ष 2019 में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय इंटर कॉलेजिएट बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया।



13वीं जूनियर महिला राज्य बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2018 में दूसरा स्थान हासिल किया।



बॉक्स



इन कोचों का मिला मार्गदर्शन



मनजीत ढुल की सफलता के पीछे उनके कोचों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्हें रणविंद्र, गुरमीत और विक्रम ढुल का मार्गदर्शन मिला, जिन्होंने उनके खेल को निखारने में अहम भूमिका निभाई।



शिक्षा के क्षेत्र में भी मनजीत ने अच्छी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने बीए और बीएड की पढ़ाई पूरी की है। इसके अलावा उन्होंने एचटेट, सीटेट और पीएसटीईटी जैसी शिक्षक पात्रता परीक्षाएं भी उत्तीर्ण की हैं।



बॉक्स



वर्तमान में चंदाना स्कूल में दे रही सेवाएं



वर्तमान समय में मनजीत ढुल ग्रुप-डी कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें यह नौकरी 10 मार्च 2024 को मिली थी और फिलहाल वह जीएसएसएस चंदाना स्कूल में अपनी सेवाएं दे रही हैं।
विज्ञापन




खेल और नौकरी की जिम्मेदारियों को साथ निभाते हुए भी वह युवाओं, खासकर बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हुई हैं। जिले के लोगों को अपनी इस बेटी की उपलब्धियों पर गर्व है। मनजीत ढुल आज उन बेटियों में शामिल हैं, जो खेल के क्षेत्र में नई पीढ़ी को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें