संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय कैथल की बीए तृतीय वर्ष की छात्रा मनीषा ने राज्य स्तरीय ऑनलाइन पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता जीतकर कॉलेज का नाम रोशन किया।
प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने कहा कि एसयूएस गवर्नमेंट कॉलेज मटक माजरी करनाल के गणित विभाग की ओर से राज्य स्तरीय पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन करवाया। इसमें बीए तृतीय वर्ष की दो छात्राओं मनीषा और प्रिया ने भाग लिया। जिसमें बीए तृतीय वर्ष की छात्रा मनीषा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और पुरस्कार स्वरूप 1000 नकद व ई- सर्टिफिकेट प्राप्त किया। प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने छात्रा को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और ऐसे ही अन्य प्रतियोगिताओं में भाग लेते रहने के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर सांयकालीन सत्र की प्राचार्या प्रभारी श्वेता तंवर और स्टाफ सदस्यों में से अंकिता गोयल मौजूद रहे।