फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मनीष को खेलो इंडिया गेम्स में स्वर्ण पदक

Wed, 17 Dec 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
खिलाड़ी को सम्मानित सदस्य
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। राजस्थान में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स में नीलम यूनिवर्सिटी के छात्र मनीष कुमार ने हैवीवेट मुक्केबाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। मनीष की इस उपलब्धि से न केवल उनके माता-पिता बल्कि पूरे विश्वविद्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई है। उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देखने को मिला।

विश्वविद्यालय परिसर में सम्मान समारोह में यूनिवर्सिटी के चेयरमैन संदीप चहल, कुलपति डॉ. शमीम अहमद सहित अन्य स्टाफ सदस्यों ने छात्र सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेल विभाग के अधिकारी देवेंद्र ढुल ने कहा कि खेल एवं कला के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले छात्रों और उनके परिवारों को विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दी जाती हैं। उन्होंने बताया कि नीलम यूनिवर्सिटी छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव प्रयासरत रहती है।

इस अवसर पर कुलपति डॉ. शमीम अहमद, रजिस्ट्रार राजीव दहिया, डीन राजीव पाल, डीन एकता चहल सहित विश्वविद्यालय के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें