संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। राधा कृष्णा स्कूल में मंगलवार को मुक्केबाजी प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें सभी छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। 48 व 50 किलोभार वर्ग में मनीष बेस्ट मुक्केबाज बने।
हर्ष, समृद्धि, जितेश, पर्व, महक, शेफाली, जैनित, लवप्रीत स्वर्ण पदक विजेता रहे। प्रियांशु, इशिका, जतिन, हितेश, तमन्ना, कार्तिक, रितेश, सोनाक्षी ने रजत पदक हासिल किए।
मीनाक्षी ने कांस्य पदक जीता। प्रधानाचार्य मीनू ने कहा कि सफलता आत्म अनुशासन से शुरू होती है जो हमें खेलों से ही प्राप्त होती है। हमें पढ़ाई के साथ-साथ खेल कूद में भी उतना ही ध्यान रखना चाहिए जिससे हमारा सर्वांगीण विकास हो।
इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्य मीनू, डीपी अशोक, बॉक्सिंग कोच मुस्कान और स्कूल कोऑर्डिनेटर अंजू मौजूद रही।