फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: एग्री-बिजनेस में कॅरिअर के लिए किया प्रेरित

विज्ञापन
विज्ञापन
ढांड। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि महाविद्यालय, कौल में पूर्व छात्र डॉ. आरके यादव (प्रबंध निदेशक, निसान केमिकल कॉरपोरेशन) तथा डॉ. रोशन लाल (केन सलाहकार, हरियाणा राज्य सहकारी चीनी मिल संघ लिमिटेड) ने छात्र-छात्राओं के साथ संवाद कर उन्हें एग्री-बिजनेस में कॅरिअर के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


डॉ. आरके यादव ने कहा कि कड़ी मेहनत, अनुशासन, समर्पण और सकारात्मक सोच से सफलता अवश्य प्राप्त होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि निजी क्षेत्र में रोजगार के व्यापक अवसर हैं और कृषि क्षेत्र में करियर की संभावनाएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि आधुनिक कृषि, अनुसंधान, एग्री-बिजनेस और तकनीकी नवाचारों में युवाओं के लिए सुनहरे अवसर मौजूद हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से बदलती तकनीकों और वैश्विक मांग के अनुरूप स्वयं को तैयार करने का आह्वान किया तथा उनके सवालों के उत्तर भी दिए।

डॉ. रोशन लाल ने कहा कि आने वाले समय में शुगर उद्योग रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस क्षेत्र में तकनीकी, प्रबंधन, उत्पादन, गुणवत्ता नियंत्रण और अनुसंधान से जुड़े अनेक अवसर उपलब्ध हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें