फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मंडी प्रशासक एवं एसडीएम ने किया अटल कैंटीन का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। अनाज मंडी सीवन व राजौंद के प्रशासक एवं एसडीएम अजय कुमार ने शुक्रवार को दोनों अनाज मंडियों में किसानों व मजदूरों के लिए शुरू की गई अटल कैंटीन का शुभारंभ किया। जहां किसानों व मजदूरों को दस रुपये में खाना दिया जाएगा। उन्होंने इस दौरान खाने की गुणवत्ता की जांच की और कहा कि किसानों व मजदूरों को अच्छी गुणवत्ता का नियमानुसार खाना दिया जाए। मंडी प्रशासक ने इसके बाद तीनों मंडियों में गेहूं की आवक को लेकर निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान खरीद से लेकर उठान की तैयारियों के बारे में बारीकी से जानकारी हासिल की और निर्देश दिए कि खरीद प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाया जाया। किसानों व आढ़तियों के साथ तालमेल रखते हुए फसल की समय पर खरीद की जाए और उसका उठान किया जाए। अधिकारी सुनिश्चित करें कि मंडी में सड़क पर गेहूं न डाला जाए ताकि आवागमन सही प्रकार से हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि किसानों को मंडी में फसल बेचते समय किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। एसडीएम ने कहा कि मंडियों में पेयजल की सुविधा हो। साथ ही शौचालयों की साफ-सफाई नियमित रूप से की जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें