फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मानव मंदिर दिव्यांगों को देगा खुशियां, भूमि पूजन कल

Sat, 19 Aug 2023 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। मानव सेवा के विभिन्न प्रकल्पों से लाखों की जिंदगी में खुशियां भरने वाला उदयपुर का नारायण सेवा संस्थान अब कैथल में अपना सेवा केंद्र बनाएगा। हनुमान वाटिका के पास बनने वाले इस मानव मंदिर के लिए भूमि पूजन 20 अगस्त को होगा। नारायण सेवा संस्थान शाखा कैथल ने इसका नाम दया गुप्ता मानव मंदिर रखने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि प्रदेश में नारायण सेवा संस्थान का यह पहला सेवा केंद्र है। इसके लिए समाजसेवी डॉ. दया गुप्ता ने भू-दान दिया है। यह सेवा केंद्र हनुमान वाटिका के सामने फ्रेंड्स कॉलोनी में पांच हजार स्क्वायर फीट जमीन पर चार मंजिला करीब 15000 स्क्वायर फीट पर बनकर लोकार्पित किया जाएगा।

रविवार को कैथल के समाजसेवियों और मानवता प्रेमियों की उपस्थिति में सनातन परंपरा से इस मानव मंदिर का भूमि पूजन होगा। एक साल बाद जब यह केंद्र सुचारु हो जाएगा, तब दिव्यांगों को नियमित निशुल्क कृत्रिम अंग लगाए जा सकेंगे। वृद्धों और बीमारों को फिजियोथैरेपी मिलेगी। दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने वाले कंप्यूटर, मोबाइल, सिलाई व हस्तशिल्प के विभिन्न प्रशिक्षण दिए जाएंगे। नारायण सेवा संस्थान उदयपुर के दिशा-निर्देशों पर हरियाणा वासियों को सेवा का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में नारायण सेवा संस्थान के प्रवक्ता भगवान प्रसाद गौड़ ने बताया कि संस्थान सर्वे भवंतु सुखिन: संकल्प के साथ उदयपुर मुख्यालय के अलावा आंध्र प्रदेश के हैदराबाद व राजस्थान के जयपुर में केंद्र संचालित कर रहा है। हरियाणा में बनने वाला दया गुप्ता मानव मंदिर संस्थान के तीसरे सेवा केंद्र के रूप में शामिल होगा।

उन्होंने बताया कि संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल की प्रेरणा से भारत सहित विदेश में शारीरिक रूप से अक्षम लोगों के लिए हर रोज शिविर और सेवा कार्य किए जा रहे हैं। आने वाले कुछ महीनों में कैथल का सेवा केंद्र बनकर तैयार होगा। तब संपूर्ण हरियाणा के दुर्घटनाग्रस्त और दिव्यांगजन हर रोज अपने घर के पास ही लाभ ले सकेंगे। नारायण सेवा संस्थान करीब 4.50 लाख दिव्यांगों की शल्य चिकित्सा, आठ लाख को ट्राई साइकिल, व्हील चेयर, कैलीपर और 40 हजार से ज्यादा को कृत्रिम हाथ-पैर लगाकर उनकी जिंदगी को संवार चुका है।

नारायण सेवा संस्थान कैथल शाखा के संयोजक डॉ. विवेक गर्ग ने कहा समाजसेवी डॉ. दया गुप्ता के भू-दान से कैथल शहर में सेवा और संस्कार का यह केंद्र बन रहा है।

कैथल शाखा सचिव डॉ. अनिल जिंदल ने दानी सज्जनों से अपील करते हुए कहा मानवता के मंदिर के निर्माण में हर कैथल के लोगों का अंशदान हो, ताकि हर व्यक्ति को सेवापुण्य लाभ मिले। उन्होंने कहा भूमिपूजन हनुमान वाटिका के सामने रविवार को सुबह सवा 10 बजे और दानवीरों का सम्मान समारोह 11 बजे होटल सेवन इलेवन में आयोजित होगा।
जरूरतमंद लोगों का सहारा है संस्था

कैथल के दिव्यांगों और जरूरतमंदों के लिए नारायण सेवा संस्थान उदयपुर की जिला शाखा सहारा है। कई वर्षों से दिव्यांग और वंचित वर्ग की सेवा में कैथल संस्था कार्यरत है। यह अपने प्रयासों और समर्पण से दिव्यांगों, निर्धन और असहाय लोगों के जीवन में परिवर्तन के लिए सामाजिक कार्यों से अपना योगदान दे रही है। जैसे ठंड से बचाने के लिए हर वर्ष कंबल वितरण करती है। इसके अलावा सामाजिक सरोकार के कामों से भी संस्था के सदस्य जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें