संवाद न्यूज एजेंसी
सीवन। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी गुलाम अली में नेशनल एडवेंचर फेस्टिवल शिविर मनाली के प्रतिभागियों को सम्मानित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य व एनसीसी अधिकारी सचिन ने छात्र आकाश व छात्रा आरती को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर छात्र आकाम्व आरती ने बच्चों को बताया कि स्कूली जीवन में मनाली शिविर में हिस्सा लेना किसी सपने के सच होने से कम नहीं था। हमने शिविर के दौरान दूसरे बच्चों से बहुत कुछ सीखा, साथ ही शिविर की गतिविधियों से हमारे अंदर जोश और कार्य कुशलता बढ़ी है।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य ने कहा कि 30वें नेशनल एडवेंचर फेस्टिवल का आयोजन तीन से 10 फरवरी तक मनाली में हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से आयोजित किया था। कैथल जिले के सात विद्यार्थियों में दो विधार्थी सेकेंडरी स्कूल खेड़ी गुलाम अली के थे। मनाली नेशनल शिविर में विद्यार्थियों ने राक क्लाइंबिंग, रिवर राफ्टिंग, ट्रैकिंग आर्चरी, स्नो स्किंग, पैरा सेलिंग, राइफल शूटिंग गतिविधियों में भाग लिया।
शिविर में अच्छा प्रदर्शन करने पर विद्यालय की ओर से दोनों छात्रों को सम्मानित किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य हरपाल सिंह ने की। इस मौके पर जय गोपाल, नवजीत, संधू, पवन शास्त्री, सतबीर सिंह, रविंद्र कुमार, डीपीई शमशेर सिंह, प्रीतिपाल शर्मा, रोशन लाल मौजूद थे।