निसिंग। निरंकारी भवन के पास सड़क हादसे में 37 वर्षीय रामनिवास की मौत हो गई। वह कैथल के सिरसल गांव के निवासी थे। रामनिवास बाइक पर किसी काम से करनाल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। टक्कर से उनकी बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। परिवार से जुड़े आनंद ने बताया कि रमनिवास विदेश जाने की तैयारी कर रहे थे। उनके परिवार में चार बेटियां हैं, जिनके सिर से पिता का साया उठ गया। थाना निसिंग प्रभारी कृष्ण ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।