कैथल। भगत सिंह कॉलोनी के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। हादसा देर रात करीब 12 बजे हुआ। मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है, हालांकि उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। जीआरपी चौकी इंचार्ज करण सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया गया। मृतक के पास कोई पहचान पत्र नहीं मिला है। पुलिस ने शव को 72 घंटे के लिए अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखवाया है और परिजनों की तलाश जारी है। मामले में जीआरपी ने इत्तफाकिया मौत की धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।