फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: महिला से छीना-झपटी का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 23 Oct 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज। एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/कलायत। क्षेत्र की महिला के साथ बाजार में छीना झपटी करने वाला आरोपी पंजाब के संगरूर जिले के चिट्ठा निवासी कर्मपाल उर्फ काली को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव कंहडी निवासी महिला ज्योति देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह 1 सितंबर को कलायत में उसके मामा के घर आई हुई थी। वह अपनी मौसी के साथ बाजार से कपड़े खरीदकर घर जा रही थी। तभी एक लड़का सामने से मुंह ढककर बाइक पर सवार होकर उनके नजदीक आया। लड़के ने उसके गले में पहना मंगलसूत्र, सोने का लोकेट, सोने की गंठी पर झपटा मार लिया व तोड़कर भाग गया। इसके बाद उन्होंने बाइक का पीछा भी किया, लेकिन वह अज्ञात लड़के को पकड़ नहीं पाए। इसके बाद शिकायतकर्ता महिला ने थाना कलायत में मामला दर्ज करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सोने की ताबीज, वारदात में प्रयुक्त बाइक तथा 1200 रुपये की नकदी बरामद की गई है। आरोपी को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें