फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: प्रवासी से रुपये छीनने वाला आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

Tue, 02 Dec 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। थाना चीका क्षेत्र में एक प्रवासी से जेब झपट कर रुपये छीनने के मामले में आरोपी द्रविंद्र सिंह (सौंगलपुर) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। इस मामले की जांच थाना चीका के एसआई अनिल कुमार की टीम ने की। पुलिस प्रवक्ता जगदीश के अनुसार, गांव बावनिया, जिला कैलाली, नेपाल निवासी किशन सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई कि 28 नवंबर को वह किसी निजी काम से चीका आया था।
विज्ञापन


काम समाप्त होने के बाद वह पैदल सदरहेडी लौट रहा था। पीर बाबा मंदिर के पास पीछे से मोटरसाइकिल पर आए अज्ञात व्यक्ति ने किशन सिंह की शर्ट की जेब से 700 रुपये झपट लिए और मोटरसाइकिल से भाग गया। पुलिस ने आरोपी द्रविंद्र सिंह को पकड़कर झपटे गए 700 रुपये और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली। आरोपी को सोमवार को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें