फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जमीन के विवाद में गोली मारकर हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। थाना गांव स्यो माजरा में जमीनी विवाद में गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी स्यो माजरा निवासी प्रताप गिल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त लाइसेंसी राइफल व एक अन्य लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद कर ली गई। आरोपी को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि गांव स्यो माजरा निवासी सतनाम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उन्होंने गांव के ही गुरदास उर्फ दासू के खेत से तूड़ी बनाने के लिए फाने लिए हुए थे। 19 अप्रैल की रात करीब 10 बजे जब वह अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली से रजबाहा की पटरी से होते हुए खेत में तूड़ी लेने जा रहा था। इसी दौरान वह प्रताप गिल के डेरे के पास पहुंचा, जहां प्रताप गिल, उसकी बेटी और उसका नौकर काला मौजूद थे।
विज्ञापन

उन्होंने ट्रैक्टर को अपने खेत के अंदर से निकालने पर आपत्ति जताई और रास्ता रोक लिया था।
उसने उन्हें समझाने का प्रयास किया कि वह एक बार ट्रैक्टर निकाल लेगा और दोबारा इस रास्ते का उपयोग नहीं करेगा, लेकिन प्रताप गिल डंडा लेकर ट्रैक्टर के आगे खड़ा हो गया और गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद उसने अपने चाचा गुरविंद्र सिंह को मौके पर बुलाया। जब उसके चाचा गुरविंद सिंह मौके पर पहुंचे और समझाने लगे तो प्रताप गिल ने अचानक अपनी राइफल से उस पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया, जो उसे नहीं लगा। इसके बाद आरोपी ने दूसरी गोली सीधे उसके चाचा गुरविंद सिंह की छाती में मार दी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़े। जिसके बाद प्रताप गिल अपनी पिस्तौल लेकर कार में सवार होकर मौके से भाग गया था। घायल अवस्था में उसके चाचा गुरविन्द्र सिंह को तुरंत सीएचसी गुहला ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिस बारे में थाना गुहला में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें