फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 20 लाख ठगने वाला गिरफ्तार

Mon, 13 Oct 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। विदेश भेजने के नाम पर लोगों से ठगी करने वालों पर कैथल पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में आर्थिक अपराध शाखा प्रभारी इंस्पेक्टर ओमप्रकाश की अगुवाई में एएसआई सुरेंद्र सिंह की टीम ने एक और आरोपी संजीव कुमार, निवासी गांव साढोला जिला यमुनानगर को काबू गिरफ्तार किया है।

आरोपी पर ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 21 लाख रुपये की ठगी का आरोप है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, जिला जींद के गांव धमतान साहिब निवासी दिलबाग सिंह ने शिकायत दी थी कि वह विदेश जाना चाहता था। वर्ष 2022 में उसकी टीम ने संजीव कुमार से ंमुलाकात हुई थी। संजीव ने खुद को युवाओं को विदेश भेजने वाला एजेंट बताया और 24 लाख रुपये में ऑस्ट्रेलिया भेजने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद 12 दिसंबर 2022 को उसने गूगल पे से 2.50 लाख रुपये लिये। इसके बाद 12 जनवरी 2023 को वीजा आने की बात कहकर टिकट के नाम पर 3.50 लाख रुपये लिए। टिकट आने के बाद 15 लाख 50 हजार रुपये आरोपी ने अपनी पत्नी के बैंक खाते में जमा करवाए और 2.50 लाख रुपये नकद ले गया। बाद में जब दिलबाग सिंह ने वीजा ऑनलाइन चेक किया, तो वह नकली निकला। संजीव ने तीन लाख रुपये वापस कर दिए, लेकिन शेष 21 लाख रुपये लौटाने के बजाय जान से मारने की धमकी देने लगा। इस पर पीड़ित की शिकायत पर थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें