फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विदेशी रिश्तेदार बनकर 23 लाख ठगने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। चीका क्षेत्र के एक बुजुर्ग से 23 लाख रुपये की ठगी करने वाले मामले में यूपी के प्रतापगढ़ निवासी आशिफ अली को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जांच के दौरान पहले ही 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि चीका के वार्ड नंबर 16 निवासी संतोख ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसके दो बेटे पिछले 15 वर्षों से इटली में रह रहे हैं। उसके साले के बेटे भी इटली में हैं, जिनमें से मनजीत बचपन से ही उनके परिवार के साथ जुड़ा रहा है। 29 मई 2023 को संतोख के पास एक विदेशी नंबर से कॉल आई, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को मनजीत बताया। आरोपी ने भावनात्मक रूप से बात करते हुए कागजात बनवाने के नाम पर पहले तीन लाख रुपये मांगे। इसके बाद मां की बीमारी, एक्सीडेंट, पुलिस केस और कोर्ट खर्च के नाम पर लगातार पैसे ऐंठे लिए। पीड़ित ने भरोसे में आकर अलग-अलग किस्तों में कुल 23 लाख रुपये आरोपियों के खातों में जमा करवा दिए। जब पीड़ित ने अपने साले से बात की और पता चला कि मनजीत बिल्कुल ठीक है और उसने कोई पैसे नहीं मांगे। इसके बाद मामले की शिकायत साइबर थाना में दर्ज करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें