कैथल। पुलिस ने फर्जी दवा कंपनी बनाकर कारोबारी से 82 हजार रुपये ठगने के आरोपी सनसिटी अपार्टमेंट बसंत बाग, बद्दी (हिमाचल प्रदेश) निवासी अजय कुमार को काबू कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल एक लैपटॉप और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। अदालत से आरोपी का दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि करनाल रोड स्थित सतगुरु मार्केट निवासी हंसराज वर्मा ने शिकायत में बताया था कि वह अपने भतीजे कृष्ण वर्मा की केबी एंटरप्राइज दवा थोक फर्म में लीगल कंसल्टेंट हैं। 27 दिसंबर 2025 को उनके पास एक महिला का फोन आया जिसने सोलन-बद्दी स्थित दवा निर्माण कंपनी का प्रतिनिधि बताया।