संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज में छात्र पर चाकू, सुए और छुरी से हमला करने के मामले में पुलिस ने खुराना निवासी आरोपी सचिन मलिक को गिरफ्तार कर लिया है। वीरवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए गए। इस मामले में शामिल अन्य 13 आरोपी अब भी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। मामले की जांच डीएसपी बीरभान की देखरेख में चल रही है।
पुलिस प्रवक्ता प्रवीण कुमार ने बताया कि खुराना रोड कैथल निवासी 21 वर्षीय मंदीप ने शिकायत दी थी कि वह आरकेएसडी कॉलेज का विद्यार्थी है। 11 नवंबर को दोपहर लगभग पौने एक बजे वह कॉलेज मैदान से कक्षा में जा रहा था, तभी सचिन, प्रीत, साहिल, कर्ण, हर्ष सहित अन्य युवकों ने उसका रास्ता
रोक लिया।
आरोपियों ने उसके साथ गाली-मंदीप की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी प्रीत अब भी फरार है। सचिन, जो उसका करीबी दोस्त है, हमले में सक्रिय रूप से शामिल था।
इससे पहले भी कॉलेज में झगड़े की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। सात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। कॉलेज में कई प्रशासनिक व
सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं, जिनमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं।
जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और चाकू सुए और छुरी से हमला कर दिया
हमले में उसके गले और कमर पर गंभीर चोटें आईं। जब उसके दोस्त अतुल और मोहित ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो हमलावरों ने उन पर भी वार किया। हमले के दौरान मंदीप के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया और जान से मारने की धमकी दी गई। शोर सुनकर अन्य विद्यार्थी और अध्यापक मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग गए। घायल मंदीप को तत्काल नागरिक अस्पताल कैथल में भर्ती करवाया गया।
कॉलेज में विद्यार्थियों के आईडी कार्ड जांचे गए
अंबाला रोड स्थित आरकेएसडी कॉलेज, वर्ष 1954 में स्थापित, शहर की प्रमुख शैक्षणिक संस्थाओं में से एक है। यहां सैकड़ों विद्यार्थी उच्च शिक्षा प्राप्त करते हैं। कॉलेज प्रशासन ने बताया कि सभी विद्यार्थियों के आईडी कार्ड की जांच की गई है और बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश रोकने के लिए सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। कॉलेज में वर्तमान में आठ से दस सिक्योरिटी गार्ड तैनात हैं।
कॉलेज में घटनाओं को रोकने का प्रयास किया जा रहा है। बाहरी बच्चों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा। गेट पर सभी के आईडी कार्ड चेक किए जा रहे हैं।
-डॉ. गगन, प्राचार्य, आरकेएसडी कॉलेज कैथल