संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। कृषि विज्ञान केंद्र में वीरवार को पोषण माह के अंतर्गत जिला स्तरीय पोषण मेला और समापन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिले को कुपोषण मुक्त बनाने के लक्ष्य के तहत कई गतिविधियां आयोजित की गईं, जिनमें रेसिपी प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता, पोषण गान, बेस्ट फ्रॉम बेस्ट, रंगोली प्रतियोगिता और पोषण माह की सफलता की कहानी शामिल थीं।
जिला कार्यक्रम अधिकारी गुरजीत कौर ने बताया कि पोषण माह के दौरान हर आंगनवाड़ी केंद्र पर जन-जन को पोषण और स्वास्थ्य के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। इस पहल के तहत ग्राम और खंड स्तर पर महिलाओं को पोषण, उचित देखभाल और अति कुपोषित बच्चों के प्रबंधन के बारे में जानकारी दी गई।
डा. नेहा ने उपस्थित महिलाओं को पौष्टिक सब्जियों और किचन गार्डनिंग के महत्व के बारे में बताया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी गुरजीत कौर, महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी शशि, कंचन बाला, डॉ. नेहा, जिला परियोजना सहायक मुकेश और सभी सुपरवाइजर मौजूद रहे।
प्रतियोगिताओं के परिणाम
n
रेसिपी प्रतियोगिता: सुमन (आंगनबाड़ी वर्कर) प्रथम, निशा द्वितीय, आशा तृतीय
n
रंगोली प्रतियोगिता: नीलम (आंगनबाड़ी वर्कर) प्रथम, नीलम द्वितीय, रचना तृतीय
n
बेस्ट फ्रॉम बेस्ट: सुदेश (आंगनबाड़ी
हेल्पर) प्रथम, संतोष व रीना द्वितीय, पुष्पा पूंडरी तृतीय
n
पोषण माह की सफलता की कहानी: निशा सुपरवाइजर प्रथम, सरमीला सुपरवाइजर (गुहला) द्वितीय, कुसुम सुपरवाइजर (सीवन) तृतीय
n
पोषण गान: अनिता व राजविंद्र