फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: केंद्रों पर गर्मी से बचाव के लिए करें व्यापक प्रबंध

Tue, 21 May 2024 05:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी प्रशांत पंवार ने सोमवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में चुनाव से संबंधित तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस मौके पर डीसी ने कहा कि अत्याधिक गर्मी के मद्देनजर सभी मतदान केंद्रों पर गर्मी से बचाव के लिए व्यापक प्रबंध किए जाएं।

उन्होंने कहा कि सभी पोलिंग पार्टियों को फर्स्ट एड किट उपलब्ध करवाई जाए और रूट चार्ट के अनुसार एंबुलेंस का प्रबंध सुनिश्चित करने के साथ मोबाइल नंबर व अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भी संबंधित एआरओ के साथ सांझा की जाए। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि वो अपने सभी संबंधित केंद्रों पर सभी मूलभूत सुविधाओं में पीने का पानी, रैंप, व्हील चेयर, शौचालय आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला राजस्व अधिकारी एवं तहसीलदारों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने पटवारियों के माध्यम से मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियों के लिए खाने एवं बिस्तर आदि का प्रबंध सुनिश्चित करें। जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी के साथ-साथ खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों को निर्देश जारी किए कि वे सरपंचों से तालमेल करके मतदान पार्टियों के लिए कूलर आदि की व्यवस्था करवाएं। सिविल सर्जन को मतदान के बाद मतगणना केंद्रों पर भी डॉक्टरों के साथ-साथ एंबुलेंस की व्यवस्था करने के निर्देश भी जारी किए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें