फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता को आदत बनाएं तभी बनेगा स्वच्छ समाज : सतीश मुंजाल

विज्ञापन
सेवा संकल्प अभियान में हिस्सा लेते हुए मुख्य अति​थि, बच्चे व अन्य। विज्ञप्ति सेवा संकल्प अभियान
विज्ञापन
कैथल। सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका क्षेत्र में स्वच्छता के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। हरियाणा गौ सेवा आयोग के सदस्य मनोनीत पार्षद एवं पूर्व सरपंच सतीश मुंजाल ने नगर पालिका अधिकारियों कर्मचारियों सफाई कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ श्रमदान किया। उन्होंने लोगों से स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी समझने और सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने का आह्वान किया। सतीश मुंजाल ने कहा कि स्वच्छता का दायित्व केवल सफाई कर्मचारियों तक सीमित नहीं है। प्रत्येक नागरिक को अपने घर के साथ गली मोहल्ले और सार्वजनिक स्थानों की सफाई का भी ध्यान रखना चाहिए। सफाई कर्मचारी पूरी मेहनत और निष्ठा से अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। ऐसे में आम लोगों का भी कर्तव्य है कि वे कचरा इधर-उधर न फैलाएं और सफाई व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से लोगों को सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। स्वच्छ वातावरण स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी है और इसके लिए सभी की सामूहिक भागीदारी आवश्यक है।

सेवा संकल्प अभियान में हिस्सा लेते हुए मुख्य अतिथि, बच्चे व अन्य। विज्ञप्ति सेवा संकल्प अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें