कैथल। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की ओर से अटल भूजल योजना के तहत वीरवार को लघु सचिवालय में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें भूजल संरक्षण पर साझा एक्शन प्लान बनाने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में एडीसी एडीसी सी जया श्रद्धा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। अध्यक्षता सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता निशांत बत्तान ने की। एडीसी ने समीक्षा करने के साथ प्रशिक्षण में भाग लेने वाले सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे भूजल संरक्षण पर मिलकर काम करें। साथ ही भूजल संरक्षण में अपना योगदान दें।
इससे पूर्व पीपीटी के जरिए डीपीएमयू से आईईसी एक्सपर्ट विक्रम सिंह ने अटल भूजल योजना तथा इसके तहत किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं ग्राउंड वाटर एक्सपर्ट शिव कुमार ने भी जल सुरक्षा योजना और भूजल संबंधी डाटा को लेकर पीपीटी के जरिए अपने विचारों को साझा किया।
इस मौके पर मिकाडा से एक्सईएन योगेश कुमार, डीडीए डॉ. बलवंत सहारण आदि मौजूद रहे। संवाद