फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मेनपाल राणा बने सीएम विंडो प्रतिनिधि

Mon, 15 Sep 2025 03:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। कलायत नगर पालिका के प्रधान के चुनाव में भाजपा उम्मीदवार रहे मेनपाल राणा को पार्टी संगठन ने सीएम विंडो प्रतिनिधि का पद सौंपा है। इस नियुक्ति को कार्यकर्ताओं के मनोबल और सम्मान को बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। मेनपाल राणा ने भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक गुर्जर, जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी, जिला प्रभारी अमरपाल राणा, पूर्व जिला अध्यक्ष मनीष कठवाड़ और शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

राणा ने विश्वास दिलाया कि वे अपनी नई भूमिका में पूरी निष्ठा से कार्य करते हुए जन-आवाज को सरकार तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। संगठन की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। विधानसभा क्षेत्र से जिन्हें सीएम विंडो प्रतिनिधि की कमान मिली है उसमें कलायत शहर से मेनपाल राणा, मटौर गांव से मदन मटौर, राजौंद से कपिल दीक्षित, गांव बालू से कृष्ण बालू व सिसला गांव से बबीता शामिल है। कलायत जहां विधानसभा का मुख्यालय है वहीं गांव मटौर विभिन्न राजनैतिक दलों की सियासत का दुर्ग रहा है।
मटौर गांव के बेटे प्रवीण कांसल को हाल मेंं नगर पालिका में मनोनीत पार्षद नियुक्त किया गया वहीं अब इसी गांव से मदन मटौर को स्थान मिला है। आदर्श गांव बालू पर भी भाजपा से मुख्य रूप से फोक्स किया गया है। इस गांव से कृष्ण बालू को सीएम पटल प्रतिनिधि की जिम्मेदारी मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें