कैथल। अफीम सप्लाई करने के मामले में पुलिस ने मुख्य तस्कर सांभौर राजस्थान निवासी तेजस को काबू कर लिया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर पूछताछ के लिए छह दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 26 जुलाई को पुलिस ने सेक्टर-18 में बिजली घर के पास से गांव खेदड़ जिला हिसार निवासी सूर्याभान को काबू कर 930 ग्राम अफीम बरामद की थी। आरोपी सूर्याभान से पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ था कि उसको यह अफीम तेजस ने उपलब्ध करवाई थी। आरोपी तेजस का पूछताछ के लिए छह दिन पुलिस रिमांड हासिल किया है। संवाद