फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेरोइन चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य नशा तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पुलिस ने हेरोइन तस्करी मामले में मुख्य नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से पांच हजार रुपये बरामद हुए। एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि 27 अक्तूबर 2021 को सौंथा क्षेत्र से आरोपी मनप्रीत उर्फ सैंटी तथा मक्खन लाल उर्फ मोहित दोनों निवासी रतिया जिला फतेहाबाद को काबू किया गया था। उनके पास से 31.05 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुआ था। दोनों ने पूछताछ में यह हेरोइन फतेहाबाद जिले के गांव सुखमानपुर निवासी संदीप से लाए जाने की बात बताई थी। अब पुलिस ने संदीप उर्फ गोगी को काबू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें