फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: महात्मा हंसराज ने बिना वेतन लिए किया था काम

Sun, 21 Apr 2024 03:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। डीएवी पब्लिक स्कूल में प्रसिद्ध शिक्षाविद समाज सुधारक एवं डीएवी के संस्थापक महात्मा हंसराज की जयंती पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर प्राचार्य साधना बक्शी ने उनके बारे में बताया कि उन्होंने बिना वेतन लिए काम किया था।

उन्होंने कहा कि महात्मा हंसराज एक महान शिक्षाविद होने के साथ-साथ त्याग मूर्ति और प्रमुख समाज सुधारक थे। महात्मा हंसराज ने सन 1889 में दयानंद एंग्लो वैदिक हाई स्कूल की स्थापना लाहौर में की थी और उन्होंने यहां बिना वेतन लिए प्रधानाचार्य के पद पर कार्य किया। इसके बाद उनको दयानंद कॉलेज प्रबंधन समिति का अध्यक्ष चुना।
विज्ञापन
विज्ञापन


महात्मा हंसराज ने पूरा जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित कर दिया। देश-विदेश के आर्य समाजियों की जो पहली कॉन्फ्रेंस भारत में हुई, महात्मा हंसराज उसके अध्यक्ष चुने गए थे। आधुनिक भारत में स्वामी दयानंद के सच्चे शिष्य के रूप में उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का बीड़ा उन्होंने उठाया था। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। आज डीएवी संस्था उच्च एवं गुणात्मक शिक्षा की ज्योति जला रही है। इस अवसर पर स्कूल का स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें