फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराजा अग्रसेन थे समाजवाद के प्रवर्तक : रामकुमार

Mon, 30 Oct 2023 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। अग्रोहा विकास ट्रस्ट जिला इकाई कैथल के तत्वाधान में अग्रोहा धाम में शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर लगने वाले भव्य एवं विशाल मेले में शिरकत करने के लिए सैकड़ों की संख्या में अग्रवाल समाज के लोग कैथल से रवाना हुए।
रविवार सुबहअग्र बंधु पिहोवा चौक स्थित महाराजा अग्रसेन शक्ति स्थल पर इकट्ठे हुए और वहां पर अग्रवाल समाज के लोगों ने महाराजा अग्रसेन को नमन किया। इसके उपरांत दो बसों में अग्र बंधु अग्रोहा मेले के लिए कैथल से रवाना हुए। अग्रोहा धाम मेले में जाने वाली इन बसों को अग्रोहा विकास ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष रामकुमार बंसल व समाज सेविका रिम्पी बंसल ने विधिवत रूप झंडी दिखाकर पिहोवा चौक से अग्रोहा धाम मेले के लिए रवाना किया। इस मौके पर अग्रोहा विकास ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष रामकुमार बंसल व प्रदेश प्रचार मंत्री राजीव गुप्ता ने बताया कि महाराजा अग्रसेन समाजवाद के प्रवर्तक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अपने राज्य में आने वाले प्रत्येक नागरिक के लिए एक ईंट और एक रुपया देकर उसकी सहायता करने का नियम बनाया हुआ था, ताकि वह नागरिक भी अन्य नागरिकों की भांति सुगमता पूर्वक जीवन-यापन कर सके। समाजसेविका रिम्पी बंसल, स्नेह लता, अन्नु गर्ग, लक्ष्मी गर्ग, सुनीता, अनिता, लक्ष्मी जैन व कोमल गोयल ने बताया कि महाराजा अग्रसेन के संदेश, शिक्षाएं, प्रेरणा और सिद्धांतों का पालन आज भी अग्रवाल समाज कर रहा है। इस अवसर पर तरसेम गर्ग, प्रीतीश बंसल, नितीश बंसल, वीरभान जैन, आदित्य गोयल, ललित गोयल सहित काफी संख्या में अग्रवाल समाज के लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें