फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: महापंचायत बेनतीजा, चुनावी मैदान में कूदे

Thu, 12 Sep 2024 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। सर्वदलीय पंचायती उम्मीदवार चुनावी दंगल में उतारने को लेकर बुधवार को फिर महापंचायत हुई। कोई निर्णय आता, इससे पहले ही उम्मीदवार चुनाव मैदान में कूद पड़े।

इससे पूर्व यह महापंचायत दो बार हो चुकी है और अंतिम पंचायत में निर्णय लिया गया था कि 11 सितंबर को चयन समिति उम्मीदवार पर अपना निर्णय देगी। 11 सितंबर आने से पूर्व ही महापंचायत में टिकट मांग रहे कलायत नगर दो प्रत्याशियों सलिंद्र राणा व दीपक निर्मल ने आजाद उम्मीदवार के तौर पर बुधवार को अपना नामांकन भर दिया। राजौंद से तीसरे प्रत्याशी सतविंद्र राणा वीरवार को अपना नामांकन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महापंचायत में मौजूद चयन समिति व अन्य संभावित प्रत्याशियों ने इसे तौहीन बताते हुए स्वंयभू प्रत्याशियों की जम कर खिंचाई की। अंतिम महापंचायत में कोई सांझा निर्णय नहीं हो पाया। महापंचायत के एक अन्य टिकट चाहने वाले पंडित विनोद निर्मल ने भी वीरवार को पर्चा भरने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें