फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: फरल में महाग्राम सीवरेज योजना ठप, गली-नालियां ओवरफ्लो

विज्ञापन
बदहाल अवस्था में फल्गु तीर्थ की मुख्य सड़क। संवाद
विज्ञापन
पूंडरी। पूंडरी हलके के ऐतिहासिक व प्राचीन गांव फरल में बुनियादी सुविधाओं की कमी है। गांव की 18 हजार आबादी को पानी निकासी और पीने के पानी का समुचित प्रबंध नहीं मिला है। इसके अलावा गांव की अधिकतर गलियों से गुजरना दूभर हो चुका है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के लिए महाग्राम सीवरेज योजना समाधान से अधिक समस्या साबित होती जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार ठेकेदार व संबंधित अधिकारियों की मिलीभगत जगजाहिर हो चुकी है। ग्रामीणों कंवरपाल, श्रवण, चेतन, सुनील ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से गांव में काम तीन दिन चलता है और चार दिन बंद रहता है। अब देखना यह होगा कि गांव फरल की सीवरेज व पीने के पानी की योजना कब तक सिरे चढ़ पाएगी। फल्गु तीर्थ पर स्थित राजपूत चौपाल चौराहे से सुभाष राणा कानूनगो के घर तक महज 300 मीटर सड़क के टुकड़े पर पिछले एक महीने से पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य चल रहा है जोकि पूरा होने का नाम ही नहीं ले पा रहा है। जबकि फल्गु तीर्थ पर पहुंचने की सबसे अहम सड़क है। महाराणा प्रताप चौक से कौल रोड चौक तक सीसी की सड़क जोकि लगभग 23 फीट चौड़ी बनाई जाएगी जिसकी अभी तक शुरुआत भी नहीं हुई। गांव की सभी नालियां व नाले ओवरफ्लो हैं।
पिछले तीन वर्षों से चल रहा है सीवरेज कार्य

मास्टर महेंद्र पाल राणा ने बताया कि वर्ष 2023 से गांव में महाग्राम सीवरेज का कार्य चल रहा जोकि संपन्न होने का नाम नहीं ले रहा। आज 3 वर्ष बीतने के बाद भी कार्य बस चल ही रहा है और जिस धीमी गति से चल रहा है, उस हिसाब से 2026 में भी कार्य पूर्ण हो ऐसा नहीं लगता।
विज्ञापन

वाटर रिचार्ज बोर में डाला जा रहा है नाले का गंदा पानी
युवा विक्रांत आर्य ने बताया कि गांव के मुख्य बस स्टैंड के पास राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फरल के अंदर वाटर रिचार्ज बोर में गांव की नालियों का गंदा पानी डाला जा रहा है। उन्होंने इससे संबंधित सभी विभागों व स्कूल के प्रधानाचार्य को इस समस्या के बारे में कई बार अवगत करवाया लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई। उन्होंने बताया इस वाटर रिचार्ज बोर महज 20 मीटर की दूरी पर जलघर है। उन्होंने बताया कि वाटर रिचार्ज सिस्टम बारिश के पानी के लिए होता है न कि नाले व नालियों के गंदे पानी के लिए।
फल्गु तीर्थ की मुख्य सड़क पर अभी काम शुरू तक नहीं हुआ -
युवा विशाल राणा ने बताया कि महाराणा प्रताप चौक से राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चौक तक लगभग एक किलोमीटर सबसे मुख्य सड़क जो सीसी की बनाने के साथ लगभग 500 मीटर की रिटेनिंग वाल पर काम शुरू तक नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि यह सड़क विधायक के प्रयास से मंजूर हुई लेकिन काम शुरू न होना विधायक के आदेशों का उल्लंघन भी माना जाना चाहिए। सबसे पहले यही सड़क बननी चाहिए थी।
ठेकेदार की मनमानी से परेशान हैं ग्रामीण -

सुखबीर सिंह राणा ने बताया कि ठेकेदार व संबंधित विभाग की मिलीभगत के कारण सीवरेज योजना का कार्य अभी सिरे नहीं चढ़ पाया। सरेआम ठेकेदार की मनमानी के चलते पिछले तीन वर्षों से लोगों का जीना दुश्वार हो चुका है। सीवरेज के मेनहोल में घटिया निर्माण सामग्री लगाई जा रही है।
31 जुलाई तक निर्माण कार्य का समय है

जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ जगदीश ने बताया कि सीवरेज पर लगभग साढ़े 7 करोड़ व वाटर सप्लाई के लिए लगभग साढ़े 4 करोड़ प्रस्तावित हैं। उन्हें उम्मीद है कि 31 जुलाई तक कार्य पूर्ण कर लिए जाएंगे।

बदहाल अवस्था में फल्गु तीर्थ की मुख्य सड़क। संवाद

बदहाल अवस्था में फल्गु तीर्थ की मुख्य सड़क। संवाद

बदहाल अवस्था में फल्गु तीर्थ की मुख्य सड़क। संवाद

बदहाल अवस्था में फल्गु तीर्थ की मुख्य सड़क। संवाद

बदहाल अवस्था में फल्गु तीर्थ की मुख्य सड़क। संवाद

बदहाल अवस्था में फल्गु तीर्थ की मुख्य सड़क। संवाद

बदहाल अवस्था में फल्गु तीर्थ की मुख्य सड़क। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें