फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 से 40 अंडे खाते है प्रतिदिन और चाहिए चार किलो तक फल

विज्ञापन
mahabali eats - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। हरियाणा में सबसे लंबे आदमी राजेश महाबली को हर दो घंटे में खाने को चाहिए। जब भी कहीं बाहर जाते हैं तो खाने की पूरी व्यवस्था करने के बाद ही निकलते हैं। खली की तर्ज पर हरियाणा सरकार ने हरियाणा पुलिस में भर्ती किया है। सात फुट 4 इंच लंबाई के चलते उन्हें जीवन में कई तरह की अलग से तैयारियां करनी पड़ी हैं। ताकि वे सामान्य दिनचर्या पूरी कर सकें।
विज्ञापन

राजेश महाबली बुधवार को कैथल में लेखराज नरेंद्र कुमार निर्यातक प्लांट में आयोजित किसान सम्मान समारोह में पहुंचे थे। जहां उन्होंने अमर उजाला से विशेष बातचीत की। मूल रुप से अंबाला जिला के रहने वाले राजेश महाबली ने बताया कि वे नौंवी से दसवीं कक्षा तक सामान्य कद के थे। इसके बाद उनका कद बढ़ना शुरू हो गया। शुरू में उन्हें काफी शर्म आती थी। जब वे बाहर निकलते थे तो लोग तरह तरह की बातें करते थे। लेकिन बाद में जब लोग सेल्फी लेने लगे तो उन्हें भी अच्छा लगने लगा। स्कूल की टीम में उन्होंने कुश्ती में जिलास्तरीय मुकाबलों में भाग लिया। इसके बाद नारायणगढ़ में कॉलेज में दाखिला लिया। इसी बीच दिल्ली में ट्रेनिंग के लिए चले गए। जहां से पता चलने पर उन्हें हरियाणा पुलिस में खली की तर्ज पर विशेष नियम के तहत भर्ती कर लिया गया। वे इस दौरान गुरुग्राम में भी ट्रैफिक पुलिस में रहे। इस समय मधुबन में उनकी ड्यूटी है।
खाने-पीने को लेकर राजेश महाबली ने बताया कि उन्हें हर डेढ़ से दो घंटे में खाना चाहिए। वे 30 से 40 अंडे, तीन से चार किलो फ्रूट व 10 से 15 रोटी व अन्य सामान खा लेते हैं। अपने नाप क ेकपड़े ढूंढने में काफी परेशानी होती है। जूते 18 नंबर के आते हैं, जो विदेश से मंगवाए जाते हैं। सामान्य दिनचर्या में घर में विशेष प्रकार से बेड बनवाया गया है। साथ ही गाड़ी भी विशेष व्यवस्था करके तैयार करवाई गई है। सामान्य गाड़ी में तो वे सफर भी नहीं कर सकते। जहां भी जाते हैं, लोग उन्हें पसंद करते हैं और सेल्फी लेते हैं तो उन्हें अच्छा लगता है। उन्होंने ग़ुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस में लोगों को यातायात नियमों को लेकर जागरूक किया। यहां लेखराज नरेंद्र कुमार, अमित मिगलानी व गौतम मिगलानी सहित अन्य ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें