: भिवानी में आयोजित कवि-सम्मेलन में अतिथि-गणों से सम्मानित होती मधु गोयल मधुल
कैथल। राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था शब्दाक्षर की जिला इकाई की महिला प्रतिनिधि एवं कवयित्री मधु गोयल ‘मधुल’ को भिवानी में आयोजित कवि-सम्मेलन में सम्मानित किया गया। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक रवि प्रताप (कोलकाता) के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में मधु गोयल स्मृति-चिह्न भेंटकर सम्मान प्रदान किया गया। डॉ. तेजिंद्र ने बताया कि यह सम्मान उन्हें शब्दाक्षर संस्था हरियाणा प्रांत-अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा निर्मल, मुख्य अतिथि भरत परमार, समाजसेवी रामेश्वर जांगड़ा और गीतकार सुरेश नादान ने प्रदान किया। संवाद