फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: युवाओं को हेपेेटाइटिस और एड्स के प्रति किया जागरूक

Wed, 21 Feb 2024 02:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जाट महाविद्यालय में पांच दिवसीय जिला स्तरीय यूथ रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन मंगलवार को युवाओं को को हेपेेटाइटिस और एड्स के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर युवाओं को निस्वार्थ एवं परोपकार के भाव के साथ स्वास्थ्य, सेवा और मित्रता के संदेश के साथ आगे बढ़ने की सीख दी गई।

यह शिविर जिला रेडक्रॉस सोसायटी के प्रधान एवं डीसी प्रशांत पंवार के मार्गदर्शन में गत 19 से 23 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। शिविर के दूसरे दिन प्रतिभागियों को डॉ. विपुल सिंघानिया ने हेपेेटाइटिस से संबंधित जानकारी प्रदान की एवं डॉ. विनय गुप्ता सिविल अस्पताल कैथल ने एड्स के बारे में यूथ रेडक्रॉस को विस्तृत रूप से जानकारी दी।
विज्ञापन


शिविर में जिला के 20 महाविद्यालयों के 100 विद्यार्थी और 20 यूथ रेडक्रॉस काउंसलर भाग ले रहे है। रामजी लाल ने कहा कि इस पांच दिवसीय शिविर में विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ-साथ अनेक शिक्षण गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि प्रतिभागियों को जीवन के हर क्षेत्र में सक्षम बनाया जा सके। शिविर के दौरान भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी राज्य शाखा के महासचिव डॉ. मुकेश अग्रवाल, जाट महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दिनेश, डॉ. विपुल सिंघानिया, डॉ. विनय गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

जाट महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दिनेश ने कहा कि भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी स्वास्थ्य, सेवा और मित्रता का सिद्धांत लेकर आगे बढ़ता है। हमें हमेशा जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए प्रयासरत रहना चाहिए। जिला प्रशिक्षण अधिकारी डॉ. बीरबल दलाल ने प्रतिभागियों को रेडक्रॉस शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन


डॉ. बीरबल दलाल ने मंच का संचालन किया और जिला स्तर पर रेडक्रॉस की महत्वपूर्ण गतिविधियों की जानकारी दी। विद्यार्थियों को प्राथमिक चिकित्सा सहायता का प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर रामपाल लेखाकार, पवन कुमार, जिला कैथल के 20 महाविद्यालयों से आए 20 काउंसलर एवं 100 विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें