संवाद न्यूज एजेंसी
राजौंद। गांव सौगल के बाबा मुकुट नाथ मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने आनंद लिया। कथा के दौरान सनातन धर्म की खूबियों से अवगत कराया गया।
बाबा शेर नाथ ने बताया कि बाबा मुकुट नाथ की याद में इस साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन चार फरवरी से किया गया है। जिसका आयोजन का लक्ष्य सभी को सनातन धर्म के ज्ञान से अवगत करवाना व आज के युवाओं को संस्कारवार बनाना और नशे जैसी बुराई से दूर रहने के लिए उन्हें सचेत करना है।
उन्होंने कहा कि चार फरवरी से इस श्रीमद् साप्ताहिक भागवत का आयोजन किया गया है, जिसमें पांच ब्राह्मणों द्वारा प्रतिदिन पूजा पाठ के साथ मंत्र उच्चारण के साथ हवन का आयोजन किया जाता हैं। दोपहर एक बजे से चार बजे तक संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा साध्वी मंगला माधुरी कथा ब्यास ने लोगों को प्रवचन के माध्यम से श्रीमद् भागवत कथा सुनाई जाती है।
उन्होंने बताया कि इसमें भारी संख्या में प्रतिदिन भारी संख्या में महिला शक्ति पहुंचकर श्रीमद् भागवत कथा का आनंद ले रहे हैं। उन्होंने बताया रविवार को हवन के साथ इस कथा का समापन जहां होगा, वही इस दिन विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस कथा में पूरे गांव की तरफ से सहयोग किया जाता है और यह प्रतिवर्ष श्रीमद् भागवत कथा बाबा मुकुट नाथ के स्थान पर आयोजित की जा रही है। इसमें श्रद्धालुओं की श्रद्धा देखते ही बनती है।