साइबर अपराधों के प्रति किया गया जागरुक।
कैथल। साइबर जागरूकता माह के तहत जिला पुलिस द्वारा एसपी उपासना के कुशल नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत एसएचओ पी.एस.आई. शुभ्रांशु ने राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज शेरगढ़ का दौरा किया और विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के तरीके समझाते हुए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में साइबर ठग फेसबुक-इंस्टाग्राम पर फेक आईडी बनाकर, व्हाट्सएप स्क्रीन शेयरिंग, फेक कस्टमर केयर नंबर, क्यूआर कोड स्कैन, लॉटरी/इनाम, ऑनलाइन शॉपिंग, वीडियो कॉल ब्लैकमेलिंग और पार्ट टाइम जॉब के नाम पर लोगों को निशाना बना रहे हैं। इसलिए किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। संवाद