फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जल संरक्षण के लिए किया जागरूक

Thu, 20 Mar 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग और जल एवं स्वच्छता सहायक के संयुक्त प्रयास से बुधवार को नंदसिंहवाला गांव में विश्व जल दिवस अभियान के तहत ग्राम सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से पैनल अधिवक्ताओं और पैरा लीगल वॉलंटियर्स ने जल संरक्षण और उससे जुड़े कानूनी पहलुओं पर जागरूकता अभियान चलाया। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से विनय गर्ग और राजिंद्र ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम के दौरान आयोजित भाषण प्रतियोगिता में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। संतोष आशा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अनिता राठी ने द्वितीय स्थान और बाला देवी ने तृतीय स्थान हासिल किया। इन विजेताओं को सम्मानित कर उनके प्रयासों की सराहना की गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समुदाय में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और कानूनी अधिकारों के प्रति संवेदनशील बनाना था जिससे सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति में सहायता मिल सके। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने जल संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की और इस दिशा में सक्रिय कदम उठाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नंद सिंह वाला के सरपंच मामराज ने की, जबकि जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग वासो के जिला सलाहकार दीपक कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला सलाहकार दीपक कुमार ने आगामी विश्व जल दिवस 22 मार्च के महत्व पर प्रकाश डालते हुए जल संरक्षण के लिए पांच आर पर ध्यान देना होगा।

रिड्यूस, रीयूज, रीसाइकिल, रिचार्ज और रिस्पेक्ट की अवधारणा पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैसे हम अपनी दैनिक जीवनशैली में इन सिद्धांतों को अपनाकर जल संरक्षण में योगदान दे

सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें