कैथल। धान की सीधी बिजाई करने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर है। कृषि विभाग की तरफ से 40 प्रतिशत अनुदान पर सीधी बिजाई के लिए मशीनें उपलब्ध करवाई जाएगी। इन मशीनों को लेने के लिए मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर किसानों को आवेदन करना होगा। इसके बाद सहायक कृषि अभियंता कार्यालय में आवेदन जमा जमा होंगे। पहले आओ पहले पाओ आधार पर किसानों को मशीन उपलब्ध करवाई जाएगी।
इस वर्ष कृषि विभाग ने गिरते भूजल स्तर को बचाने के लिए धान की सीधी बिजाई का लक्ष्य बढ़ा दिया है। विभाग को पिछले साल सात हजार एकड़ पर धान की सीधी बिजाई करने का लक्ष्य मिला था। अब उसे बढ़ाकर 18 हजार एकड़ कर दिया है।
जिला में बड़े स्तर पर किसान धान की फसल लगाते हैं। इसमें बड़े स्तर पर भूजल का प्रयोग किया जाता है। सीधी बिजाई से भूजल बच सकेगा और किसानों के छह से सात हजार रुपये खर्च कम होंगे। इसके साथ ही पैदावार भी अच्छी होगी।
पैदावार पर नहीं पड़ेगा असर
कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. कर्मचंद ने कहा कि धान की सीधी बिजाई के लिए किसानों को मशीनों पर 40 प्रतिशत अनुदान उपलब्ध करवाया जाएगा। प्रति एकड़ किसान को चार हजार रुपये भी मिलेंगे। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।न