संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। विधायक लीलाराम ने जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा सीवर जेट्टिंग कम सेक्शन मशीन को हरी झंडी दिखा करके रवाना किया गया। सीवर ओवरफ्लो की समस्या को देखते हुए कैथल शहर के लिए यह 46.50 लाख रुपए से दूसरी मशीन खरीदी गई है।
उन्होंने बताया कि इससे पहले भी एक मशीन कैथल शहर के लिए लगाई गई थी। विधायक लीलाराम ने कहा कि शहर में सीवरेज ओवरफ्लो और सीवरेज ब्लॉकेज की जो समस्या थी, उसको ठीक करने के लिए कैथल शहर में अब दो मशीन चलाई गई है, जिससे शहर वासियों को फायदा होगा। सीवरेज ओवरफ्लो से गलियों में पानी आ जाता है और लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है लेकिन इस मशीन के आने के बाद से किसी भी शहर वासी को सीवरेज ब्लॉकेज की समस्या नहीं आएगी।
उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार धरातल पर काम करती है। उन्होंने कहा कि कैथल हलके में दिन-रात विकास कार्यों पर काम चल रहा है। इस मौके पर रामकुमार नैन, एक्सईएन प्रशांत सिल्वानिया, एसडीओ विनोद आर्य, जेई रवि पूनिया, नरेश मित्तल, भाग सिंह खनोदा, सत्तू कठवाड़, विकास कठवाड़, हरपाल शर्मा, राजीव मानस, लोकेंद्र मानस, सत्यवान मेहरा, नरेश सजुमा, अजायब गिरी सरपंच, कुशलपाल मौजूद रहे।