फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: होटल के पांच कमरों में मिले प्रेमी जोड़े

Fri, 12 Dec 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में पुलिस ने अनैतिक गतिविधियों की सूचना पर वीरवार दोपहर करनाल रोड स्थित रिलेक्स होटल में छापा मारा। इस कार्रवाई के दौरान पांच अलग-अलग कमरों में पांच प्रेमी जोड़े मिले। महिला थाना एसएचओ वीना अपनी टीम के साथ सादा वेश में होटल पहुंचीं और कमरों की जांच की।

पुलिस ने मौके से होटल के सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी कब्जे में ले ली। हालांकि किसी जोड़े को संदिग्ध अवस्था में नहीं पाया गया, लेकिन पुलिस कार्रवाई के दौरान लड़कियां छोड़ने की गुहार लगाती दिखीं। सभी लड़के-लड़कियों को पूछताछ के लिए महिला थाना ले जाया गया, जहां बाद में परिजनों को बुलाकर बयान लिए गए और औपचारिक कार्रवाई के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


महिला थाना प्रभारी वीना ने बताया कि करनाल रोड स्थित रिलेक्स होटल के बारे में पुलिस को लगातार शिकायत मिल रही थी कि यहां अनैतिक कार्य होते हैं। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर तुरंत एक टीम बनाकर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शहर में किसी भी प्रकार की गलत गतिविधि नहीं होने दी जाएगी। जानकारी मिलते ही होटल पर रेड की गई, जहां से पांच युवक-युवतियों को पाया गया। मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें