फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रामनगर में रेलवे फाटक खोलने की आवाज बुलंद

Fri, 17 May 2024 05:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। लोकसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच अब मुद्दों पर भी लगातार बात हो रही है। कैथल शहर में भी कई ऐसे मुद्दे हैं, जो आमजन से जुड़े हुए हैं। इन मुद्दों को भी लोग अब पूरा करने की मांग कर रहे हैं। इसमें शहर में रेलवे से जुड़ा हुआ सबसे बड़ा मुद्दा रामनगर स्थित रेलवे फाटक खोलना है। काफी लंबे अरसे से यहां के स्थानीय लोगों की यह चाह है।

लोगों की मांग है कि यदि रेलवे यहां पर रेलवे अंडरपास नहीं बना सकता तो कम से कम से फाटक को खोल ही सकता है। अनाज मंडी स्थित रामनगर कॉलोनी के लोगों को आरोप लगाया कि सरकार व रेलवे की बेरुखी के कारण परेशानी हो रही है। ऐसे में उनकी मांग पूरी करने वाले उम्मीदवार के पक्ष में ही मतदान किया जाएगा।
विज्ञापन

रामनगर में बना रेलवे फाटक रेलवे ने काफी समय से बंद कर रखा है। इसको लेकर मुख्यमंत्री व मौके के सांसद नायब सैनी को गुजारिश की थी, लेकिन वह भी इस समस्या का अब तक समाधान नहीं करवा पाए। रेलवे ने न तो 12 फीट का रास्ता दिया है। मांग है कि जहां से फाटक बंद किया है वहां से लेकर बैंक कॉलोनी की छह नंबर गली तक सड़क बनाई जाए। वहीं से रेलवे अंडरपास या ओवरब्रिज या 12 फीट की सड़क बनाकर रास्ता दिया जाए। -
विज्ञापन


लाजपत राय सिंगला, वरिष्ठ उप प्रधान, रेल कल्याण समिति, कैथल।

रामनगर फाटक के बंद होने से 25 से अधिक कॉलोनियों के लोगों को परेशानी हो रही है। सबसे अधिक परेशानी उन लोगों को होती है। जिन लोगों को अपने शव का दाह संस्कार करने के लिए चंदाना गेट स्थित बने श्मशान में जाना पड़ता है। इसलिए उनकी सरकार को रेलवे से मांग है कि कम से कम इस परेशानी को तो दूर करने के लिए जल्द ही रेलवे अंडरपास का निर्माण किया जाए या रेलवे फाटक को खोला जाए। यदि इस मांग को आने वाला सांसद पूरा करेगा तो यह परेशानी दूर हो पाएगी। - पुनीत शर्मा, रेल यात्री, कैथल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें