फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलायत में जनसमस्याओं का अंबार : अनुराग

Sun, 24 Dec 2023 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत/कैथल। आम आदमी पार्टी की प्रदेश स्तरीय बदलाव यात्रा के नौवें दिन प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कलायत जनसभा को संबोधित किया। ढांडा ने कहा कि जहां कलायत की जनता ने सभी पार्टियों को मौका देकर देख लिया, लेकिन मिला कुछ नहीं। आज में यहां जनसमस्याओं का अंबार लगा है। यहां के लोगों को न बिजली, न पानी और न शिक्षा-स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं मिल रही हैं।
राजौंद में भी सरकारी स्कूल की हालत खराब है, केवल दो शिक्षकों के सहारे स्कूल और बच्चों की पढ़ाई चल रही है। इसके अलावा सरकारी स्कूल की इमारतों में घटिया सामग्री भी लगाई जा रही है।अब हरियाणा में बदलाव होने जा रहा है। साल 2024 में आम आदमी पार्टी की सरकार आएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 2024 में कांग्रेस नेता भी जजपा की तरह धोखा देने की कोशिश में लगी हुई है। पूरे प्रदेश का पता है कि कांग्रेस के विधायकों ने सेटिंग करके भाजपा का राज्यसभा सांसद बनाया था। आम आदमी पार्टी में कोई साधारण घर से विधायक बन कर जनहित के काम करने का कार्य करेगा। जनता का भला सिर्फ आम आदमी पार्टी ही कर सकती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाणा के 1585 स्कूलों में शौचालय नहीं हैं, जिसमें से 550 स्कूल छात्राओं के हैं। 236 स्कूलों में बिजली के कनेक्शन नहीं हैं, 40 हजार से ज्यादा शिक्षकों के पद खाली पड़े हैं और 8240 क्लास रूम की कमी है। इससे पता चलता है कि भाजपा सरकार ने हरियाणा की शिक्षा व्यवस्था खराब हुई है। इस दौरान जिलाध्यक्ष गज्जन सिंह, सुनील सहारण, अमनदीप रापडिय़ा, डॉ. मनीष यादव, सुशील कुमार बाता, सुखबीर और राजीव मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें