भगवान विश्वकर्मा की पूजा करते हुए।
कैथल। भगवान विश्वकर्मा दिवस पर पाई गांव में आयोजित समारोह में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गई और उनके आदर्शों को याद किया गया। समारोह में बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश सचिव एवं जॉन प्रभारी डॉ. मनोज ग्रोवर ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को शिल्पकला के देवता के रूप में पूजा जाता है। उन्हें वास्तुकला, इंजीनियरिंग और शिल्पकला का जनक माना जाता है, इस दिन कारीगर, शिल्पकार, इंजीनियर और तकनीशियन अपनी कला और कौशल का सम्मान करते हैं और भगवान विश्वकर्मा का आशीर्वाद लेते हैं।
डॉ.ग्रोवर ने कहा, की भगवान विश्वकर्मा की शिक्षाएं हमें अपनी कला और कौशल को और बेहतर बनाने के लिए प्रेरित करती है। हमें अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास करना चाहिए।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विनोद कुराड, जांगड़ा धर्मशाला प्रधान मनफूल जांगड़ा, सेक्टरी सुरजीत जांगड़ा, कैशियर बीरभान जांगड़ा, जिला प्रभारी डॉ. गुलाब भाटिया, होशियार सिंह जखोली, जिला उपाध्यक्ष पवन शास्त्री, जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रीतम जांगड़ा, हल्का पुंडरी प्रभारी सीताराम पिलनी, वरिष्ठ बसपा नेता रामफल पाई, सेक्टर अध्यक्ष संदीप पाई आदि समाज के लोग उपस्थित रहे। संवाद