फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: धूमधाम से मनाया भगवान विश्वकर्मा दिवस

Thu, 23 Oct 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विश्वकर्मा जयंती कार्यक्रम में मुख्यातिथि को सम्मानित करते हुए मंदिर कमेटी के सदस्य।22kht_27
विज्ञापन
गुहला चीका। श्री विश्वकर्मा मंदिर चीका में विश्वकर्मा समाज सभा ने धूमधाम से विश्वकर्मा दिवस मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रमुख समाजसेवी कृष्ण जिंदल (बलबेहड़ा, देवराज फूड्स) और नगर पालिका अध्यक्ष रेखा रानी ने पूजन कर किया। झंडे की रस्म पूर्व इंस्पेक्टर रविंद्र जांगड़ा ने निभाई।प्रधान रामदिया जांगड़ा ने मुख्यातिथि कृष्ण जिंदल का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। कृष्ण जिंदल ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृष्टि के सृजनकर्ता हैं और उन्होंने सृष्टि का निर्माण कर यह संदेश दिया कि जैसे कोई शिल्पकार मूर्ति बनाता है, वैसे ही हमें अपने जीवन में श्रेष्ठ गुणों और संस्कारों का निर्माण करना चाहिए। कार्यक्रम के बाद मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। हरमन सारंग एंड पार्टी (पटियाला) ने भक्ति गीतों से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर सुखपाल जांगड़ा, कृपाल सिंह, सुरेंद्र जांगड़ा, दर्शन सिंह, कुलदीप पांचाल, पार्षद सुभाष चंद, नंदकिशोर शास्त्री, नीटू जांगड़ा, लक्ष्मणदास जांगड़ा, सुखी राम जांगड़ा, सोहनलाल धीमान, मनजीत जांगड़ा, पवन जांगड़ा, रामपाल जांगड़ा और मदन धीमान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें