फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: भोग-मोक्ष प्रदान करने वाले हैं भगवान विष्णु

Fri, 29 Mar 2024 03:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। डेरा बाबा नागा जी योगाश्रम में चल रहे श्री भागवत कथा के पांचवें दिन प्रभु कृष्ण अवतार, राम अवतार एवं नंद उत्सव का वर्णन श्रद्धालुओं को सुनाया। कथा व्यास गिरधारी भैया ने कहा कि भगवान विष्णु भोग-मोक्ष प्रदान करने वाले देवता हैं।

श्री भागवत कथा में परीक्षित एवं मुख्य यजमान के तौर पर कृष्ण गर्ग व उनकी धर्मपत्नी सीमा गर्ग उपस्थित रहे। कथा व्यास गिरधारी भैया ने भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन, पूतना वध, कंस वध, गोवर्धन लीला का वर्णन एवं राजा बलि की कथा का सुंदर वर्णन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कथा के दौरान महंत गिरधारी दास ने बताया कि कृष्ण हिंदू धर्म में विष्णु के अवतार हैं। सनातन धर्म के अनुसार भगवान विष्णु सर्वोपरी पवित्र और समस्त मनुष्यों को भोग तथा मोक्ष प्रदान करने वाले प्रमुख देवता हैं। जब-जब इस पृथ्वी पर असुर एवं राक्षसों के पापों का आतंक व्याप्त होता है तब-तब भगवान विष्णु किसी किसी रूप में अवतरित होकर पृथ्वी के भार को कम करते हैं। वैसे तो भगवान विष्णु ने अभी तक 23 अवतारों को धारण किया। अब कथा में दिन प्रतिदिन श्रद्धालुओं का भाव बढ़ता ही जा रहा है। इस अवसर पर राज कुमार राणा, बृज सिंगला, खुशी राम, बलदेव राज व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें